Wednesday, June 10, 2026
Home राष्ट्रीयक्रिकेट INDVSZIM : सुदर्शन, जितेश और राणा जायेंगे जिंबाब्वे

INDVSZIM : सुदर्शन, जितेश और राणा जायेंगे जिंबाब्वे

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली, 2 जुलाई। बी साई सुदर्शन, जितेश शर्मा और हर्षित राणा को संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जयसवाल की जगह जिम्बाब्वे में शुरू वाली पांच मैचों की सीरीज के पहले दो टी-20 मुकाबले के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।

इसे भी पढ़ें : Euro 2024 : स्लोवेनिया को पेनाल्टी में हरा पुर्तगाल ने क्वार्टर फाइनल में

संजू सैमसन, शिवम दुबे और यशस्वी जयसवाल टी-20 विश्वकप जीतने वाली टीम के बाकी सदस्यों के साथ भारत लौटेंगे और फिर अंतिम तीन मैचों के लिए जिम्बाब्वे के लिए रवाना होंगे। ये तीनों खिलाड़ी जिम्बाब्वे जाने से पहले भारत में एक सम्मान समारोह का हिस्सा लेंगे।

विश्वकप टीम के रिजर्व खिलाड़ी रिंकू सिंह और खलील अहमद के सीधे हरारे में टीम में शामिल होने की आसार है। जिम्बाब्वे में टीम के कप्तान बनाए गए शुभमन गिल अमेरिका से सीधे टीम में शामिल जुड़ेगे।

इसे भी पढ़ें :पनामा पहली बार Copa America के क्वार्टरफाइनल में

हराने के स्पोर्ट्स क्लब में होने वाली पांच मैचों की श्रृंखला छह जुलाई से शुरू होगी। अन्य मैंच सात, 10, 13 और 14 जुलाई को खेलें जायेंगे।

जिम्बाब्वे के साथ पहले और दूसरे टी-20 के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है:- शुभमन गिल (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे, साई सुदर्शन, जितेश शर्मा (विकेट कीपर) और हर्षित राणा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.