इंदौर। आईडीसीए सचिव देवाषीष निलोसे ने बताया कि आईडीसीए द्वारा अंपायर एवं स्कोरर का सेमिनार होल्कर स्टेडियम में डॉ.एम.के. भार्गव हॉल पर आयोजित किया गया। सेमिनार में बहुत से युवा अंपायर एवं स्कोररों ने भाग लिया।
सेमिनार में अंतरराष्ट्रीय अम्पायर सुधीर असनानी एवं बीसीसीआई अंपायर राजीव रिसोडकर द्वारा तथा स्कोरर सेमिनार बीसीसीआई स्कोरर अमित पारखे, मयंक थनवार सभी अम्पायरों एवं स्कोररों को क्रिकेट के नियमों से अवगत कराया गया।
अंपायर स्कोरर की परीक्षा 13 एवं 14 नबंवर को होल्कर स्टेडियम में होगी। सेमिनार से पूर्व उद्घाटन एमपीसीए के सचिव संजीव राव एवं आईडीसीए के चैयरमेन संजय लुणावत के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर आईडीसीए के सचिव देवाषीष निलोसे, पूर्व सचिव अमिताभ विजयवर्गीय, सहसचिव देवेन्द्र परमार, आईडीसीए अंपायर समिति के चैयरमेन सुनील दुधाले, सदस्य शैलेश श्रीवास भी उपस्थित थे। स्वागत सुधीर रसाल एवं जयंत वानखेडे ने किया। कार्यक्रम का संचालन रमेश कुशवाह एवं आभार राजेश वलेचा ने माना।