Saturday, June 20, 2026
Home Slider सीएपी प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में प्रकाश बाबू का हरफनमौला प्रदर्शन

सीएपी प्रदर्शनी क्रिकेट मैच में प्रकाश बाबू का हरफनमौला प्रदर्शन

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

पटना। राजधानी से सटे जगजीवन स्टेडियम में रविवार को खेले गए अभ्यास मैच में सीएपी ग्रीन ने सीएपी रेड 15 को एक विकेट से हराया। सीएपी रेड 15 ने पहले खेलते हुए 40 ओवर में चार विकेट पर 271 रन बनाये। जवाब में सीएपी ग्रीन ने नौ विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।

इस मैच में पीयूष कुमार सिंह ने 78, राजपाल चौधरी ने 31,नमन गौरव ने 51, एचएन सिंह ने 10, प्रकाश बाबू ने 65, नावेद मलिक ने 24 रन, फिराक ने 13,अमन राज ने 17, मुकुन मृदुलकर ने 79, हर्ष कुमार ने 61 और अभिषेक भारद्वाज ने 21 रन बनाये।

गेंदबाजी में शहवाज अनवर ने 28 रन देकर 1,प्रकाश बाबू ने 40 रन देकर 3, एचएन सिंह ने 26 रन देकर 2 विकेट, राकिब अदनान ने दो, सचिन कुमार और दिव्य प्रभात सिंह ने एक-एक विकेट चटकाये।

79 रनों की पारी खेलने वाले मुकुन मृदुलकर।
This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is DMS-Cricket-Academy.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.