Thursday, June 18, 2026
Home Slider नामीबिया पर जीत के साथ टी20 विश्व कप में भारत का सफर हुआ खत्म

नामीबिया पर जीत के साथ टी20 विश्व कप में भारत का सफर हुआ खत्म

by Khel Dhaba
0 comment

टी20 विश्व कप के आखिरी लीग मैच में भारत ने नामीबिया को 9 विकेट से हरा दिया है। जीत के साथ ही भारतीय टीम ने और कप्तान विराट कोहली ने बतौर कप्तान अपने आखिरी टी-20 असाइनमेंट में सम्मानजनक विदाई ली। टॉस गंवाकर पहले खेलते हुए नामीबिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 132 रनों का स्कोर बनाया। डेविड विसे 26 टॉप स्कोरर रहे, जबकि भारत के लिए रवींद्र जडेजा और आर अश्विन के खाते में 3-3 विकेट आए।

133 रनों के टारगेट को कोहली एंड कंपनी ने बहुत ही आसानी के साथ 15.2 ओवर के खेल में 1 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। पहले दो मैचों में मिली बड़ी हार के बाद भारत की ये मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत रही।

टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा और केएल राहुल ने 59 गेंदों पर 86 रन जोड़े। जॉन फ़्रीलिंक ने रोहित (56) को आउट कर इस साझेदारी पर ब्रेक लगाया। इसके बाद राहुल और सूर्यकुमार यादव ने नामीबिया को कोई मौका नहीं दिया और 33 गेंदों पर नाबाद 50 रन जोड़कर टीम को जीत दिलाई।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.