Thursday, June 18, 2026
Home Slider बीसीए ने घोषित 21 सदस्यीय अंडर-25 मेंस टीम, पटना के हर्ष राज को कमान

बीसीए ने घोषित 21 सदस्यीय अंडर-25 मेंस टीम, पटना के हर्ष राज को कमान

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन अंडर-25 मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली बिहार टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान पटना के हर्ष राज को सौंपी गई है। पीयूष कुमार सिंह टीम के उपकप्तान होंगे। टीम का लिस्ट बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की वेबसाइट पर डाल दी गई है।

हर्ष राज (कप्तान, पटना)
आकाश राज (पटना)
अंकित सिंह (विकेटकीपर, कटिहार)
अर्णव किशोर (नालंदा)
पीयूष कुमार सिंह ( उपकप्तान,पटना)
विश्वजीत गोपाला (खगड़िया)
प्रकाश बाबू (पटना)
सूरज राठौर (जहानाबाद)
हिमांशु कुमार सिंह (बांका)
अनुज राज (गोपालगंज)
साबिर खान (पूर्वी चंपारण)
शब्बीर खान (सीवान)
राघवेंद्र प्रताप सिंह (बांका)
प्रशांत कुमार सिंह (सारण)
ह्यदयानंद सिंह (भोजपुर)
गुपिल राय (कैमूर)
मृत्युंजय सिंह (शिवहर)
सुजीत राय (रोहतास)
शिवराज (विकेटकीपर, जमुई)
रौशन कुमार माधव (मधुबनी)
सूरज चौहान (वैशाली)

सपोर्टिंग स्टॉफ
हेड कोच-अशोक कुमार
सहायक कोच-संजय कुमार
फीजियो : डॉ हेमेंदु कुमार सिंह
ट्रेनर : विशाल सिंह

बिहार की टीम इलीट के ग्रुप डी में है और इसके मुकाबले हैदराबाद में खेले जायेंगे। एलीट ग्रुप के मुकाबले 20 नवंबर से शुरू होंगे जबकि प्लेट ग्रुप के मुकाबले 17 नवंबर से शुरू होंगे।

बिहार का पहला मुकाबला बंगाल से होगा। 21 नवंबर को बिहार बनाम उत्तराखंड, 23 नवंबर बिहार बनाम केरल, 24 नवंबर बिहार बनाम हिमाचल प्रदेश और 26 नवंबर को बिहार बनाम जम्मू कश्मीर मुकाबला होगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.