Thursday, June 18, 2026
Home Slider वनडे में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को दस विकेट से हराया

वनडे में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को दस विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 10 विकेट से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गेंद और बल्ले से शुरुआत से लेकर अंत तक दबदबा बनाते हुए सोमवार को दूसरे एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की विजयी बढ़त बना ली।

भारत की सलामी बल्लेबाजों ने एक साथ अच्छा प्रदर्शन करते हुए 174 रन की अटूट साझेदारी की जिससे भारत ने 25.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इसके साथ ही स्मृति मंधाना (83 गेंद में नाबाद 94) और शेफाली वर्मा (71 गेंद में नाबाद 71) की जोड़ी आलोचकों जो जवाब देने में सफल रहीं जो उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने के लिए उन पर निशाना साध रहे थे।

भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 50 ओवर में 173 रन पर आउट करके टीम की जीत की नींव रखी। तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ने 28 रन देकर चार विकेट चटकाए जबकि दीप्ति शर्मा (30 रन पर दो विकेट) मेघना सिंह (43 रन पर दो विकेट) ने दो-दो विकेट चटकाए।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.