Thursday, June 18, 2026
Home बिहारफुटबॉल नारायण भगत स्मृति फुटबॉल में मौर्या आर्सनल की टीम जीती

नारायण भगत स्मृति फुटबॉल में मौर्या आर्सनल की टीम जीती

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। स्थानीय मदरसा ग्राउंड पर चल रही नारायण भगत स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे मैच में मौर्या आर्सनल ने यारपुर ब्वॉयज एफसी को 2-1 से पराजित किया। इस जीत के साथ मौर्या आर्सनल ने क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की।

मौर्या आर्सनल की ओर से पीकू कुमार ने 4वें और अंकुर कुमार ने 40वें मिनट में गोल दागा। यारपुर की ओर बिरजू कुमार ने 45वें मिनट में गोल किया। आज के मैच के रेफरी मिथिलेश कुमार, किशन, संजय और जय रजक थे।
प्रतियोगिता के संचालन में विनोद यादव,विनोद कुमार, मनोज कुमार, मुकेश, दिलीप, अमर यादव ने सहयोग किया।
कल का मैच
पटना वारियर्स बनाम इनर्जी योगा एफसी

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.