Sunday, June 21, 2026
Home ASIAN GAMES Hangzhou 2022 Asian Games में भारतीय महिला रग्बी टीम की शर्मनाक हार, नॉकआउट दौर से बाहर

Hangzhou 2022 Asian Games में भारतीय महिला रग्बी टीम की शर्मनाक हार, नॉकआउट दौर से बाहर

by Khel Dhaba
0 comment

हांगझोउ, 24 सितंबर। भारतीय महिला रग्बी सेवेंस टीम को रविवार को यहां एशियाई खेलों (Hangzhou 2022 Asian Games) के पहले दो मैचों में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा।

भारत ने पूल एफ में अपने अभियान की शुरुआत हांगकांग के खिलाफ 0-38 की बड़ी हार के साथ की। भारत को इसके बाद गत चैंपियन जापान के खिलाफ 0-45 की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा जिससे उसकी सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीद टूट गई।

भारत अब सोमवार को सिंगापुर से भिड़ेगा। इस मुकाबले में जीत से भारत पूल में तीसरे स्थान पर रहकर पांचवें और छठे स्थान के क्लासीफिकेशन प्ले ऑफ में हिस्सा ले सकता है।

भारत की रग्बी सेवन्स महिला टीम की अगुआई शीतल शर्मा कर रही हैं। भारतीय टीम ने सिर्फ दूसरी बार एशियाई खेलों में जगह बनाई है। टीम पहली बार 2006 में दोहा में एशियाई खेलों में खेली थी जहां ग्रुप बी में अंतिम स्थान पर रही थी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.