Saturday, June 13, 2026
Home Slider कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित,रानी रामपाल बाहर

कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित,रानी रामपाल बाहर

by Khel Dhaba
0 comment

चोट के कारण एक बार फिर से रानी रामपाल को नुकसान हुआ। आगामी राष्ट्रमंडल खेलों के लिए गुरुवार को घोषित भारतीय महिला हॉकी टीम से रानी रामपाल को बाहर रखा गया है। रानी रामपाल अभी चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाई हैं। राष्ट्रमंडल खेलों की टीम अगले महीने विश्व कप में हिस्सा लेने वाली टीम के समान ही है।

गोलकीपर सविता पूनिया टीम की कप्तान होंगी जबकि अनुभवी डिफेंडर दीप ग्रेस एक्का 28 जुलाई से आठ अगस्त तक चलने वाले बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में उप कप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगी। दोनों खिलाड़ी विश्व कप में भी यही भूमिका निभायेंगी जिसकी सह मेजबानी एक से 17 जुलाई तक नीदरलैंड और स्पेन कर रहे हैं।
भारत को पूल ए में इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना के साथ रखा गया है। भारत अपने अभियान की शुरूआत 28 जुलाई को घाना के खिलाफ करेगा।

राष्ट्रमंडल खेलों के लिये भारतीय महिला हॉकी टीम :

गोलकीपर : सविता (कप्तान), रजनी इतिमार्पू
डिफेंडर : दीप ग्रेस एक्का (उप कप्तान), गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता
मिडफील्डर : निशा, सुशीला चानू, पुखराम्बाम, मोनिका, नेहा, ज्योति, नवजोत कौर, सलीमा टेटे
फॉरवर्ड : वंदना कटारिया, लालरेमसियामी, नवनीत कौर, शर्मिला देवी और संगीता कुमारी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.