Friday, June 12, 2026
Home Slider आत्मघाती गोल से हारी भारतीय महिला फुटबॉल टीम

आत्मघाती गोल से हारी भारतीय महिला फुटबॉल टीम

by Khel Dhaba
0 comment

स्टॉकहोम। भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने दो बार बढ़त गंवाई और एक आत्मघाती गोल दागा जिसकी वजह से स्वीडन के शीर्ष स्तर के क्लब हैमरबी आईएफ ने एक दोस्ताना मैच में उसे 3-2 से हरा दिया। इंदुमती ने 30वें मिनट में गोल करके भारत को बढ़त दिला दी थी लेकिन छह मिनट बाद नीना जैकबसन ने बराबरी का गोल दागा।

इसके बाद 40वें मिनट में मनीषा पन्ना ने भारत के लिये गोल किया लेकिन अमांडा सुंडस्ट्रोम ने 52वें मिनट में मेजबान टीम के लिये बराबरी का गोल किया।

चैम्पियंस लीग : रोनाल्डो फिर बने युनाइटेड के संकटमोचक

आखिरी सीटी बजने से 12 मिनट पहले जैकबसन ने टीम के लिये अच्छा मूव बनाया लेकिन रंजना चानू के पैर से टकराकर गेंद गोल के भीतर गई और यह आत्मघाती गोल हो गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.