Monday, May 25, 2026
Home Latest पहले टी-20 के लिए धर्मशाला पहुंची भारतीय टीम

पहले टी-20 के लिए धर्मशाला पहुंची भारतीय टीम

by Khel Dhaba
0 comment

धर्मशाला। भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच के लिए शुक्रवार को धर्मशाला पहुंच गई। दोनों टीमें यहां के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) स्टेडियम में रविवार को आमने-सामने होंगी।
मेहमान टीम नौ सितंबर को ही धर्मशाला आ गई थी। सीरीज का दूसरा मैच 18 सिंतबर को मोहाली और तीसरा मैच 22 सितंबर को बेंगलुरू में होगा। इसके बाद दोनों टीमें तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगी जो आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा होगी।
इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीकी टीम की कप्तानी विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक कर रहे हैं। टेस्ट में हालांकि फाफ डु प्लेसिस ही मेहमान टीम के कप्तान होंगे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights