Friday, June 19, 2026
Home Slider भारतीय क्रिकेट टीम आकलैंड पहुंची

भारतीय क्रिकेट टीम आकलैंड पहुंची

by Khel Dhaba
0 comment

आकलैंड। भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार को छह सप्ताह के न्यूजीलैंड दौरे के लिए आकलैंड पहुंची जहां शुक्रवार को पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का पहला मुकाबला खेला जाएगा।

टी20 श्रृंखला के अलावा भारतीय टीम तीन एकदिवसीय और दो टेस्ट मैच भी खेलेगी। ये टेस्ट मैच विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा हैं।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने श्रेयस अय्यर और शारदुल ठाकुर के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो साझा करते हुए लिखा, ‘‘आकलैंड पहुंच गये।’’

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को हराकर यहां ऊंचे मनोबल के साथ पहुंची है। टीम ने पिछले साल सीमित ओवरों के श्रृंखला के लिए न्यूजीलैंड का दौरा किया था जहां उसे एकदिवसीय श्रृंखला में 4-1 की जीत मिली थी जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.