Saturday, June 6, 2026
Home बिहारक्रिकेट वैशाली क्रिकेट लीग में एकेडमी ऑफ क्रिकेट 6 विकेट जीता

वैशाली क्रिकेट लीग में एकेडमी ऑफ क्रिकेट 6 विकेट जीता

by Khel Dhaba
0 comment

हाजीपुर। वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित डॉ एचएन गुप्ता स्मृति वैशाली जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में मंगलवार को खेले गए मैच में एकेडमी ऑफ क्रिकेट ने केयल क्रिकेट क्लब को छह विकेट से पराजित किया।

टॉस जीतकर केयर क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। संजय (22) और अभिषेक (19) ने टीम को शानदार शुरुआत दी पर इन दोनों के आउट होने के बाद रोहित 37 ने सिर्फ रन बनाए और पूरी टीम निर्धारित ओवर में नौ विकेट पर 160 रन ही बना सकी। प्रशांत ने 4, नीतीश ने 3, प्रिंस और चंदन ने 1-1 विकेट लिये।


ज़बाब में एकेडमी ऑफ क्रिकेट का पहला विकेट जल्दी गिर गया। उसके बाद गौरव ने नाबाद 52, आयुष ने 20 और अभिषेक ने नाबाद 26 रन बनाकर टीम को 6 विकेट से शानदार जीत दिला दी। रोहित ने 2, कुन्दन और संजय 1-1 विकेट लिये। एकेडमी ऑफ क्रिकेट के बल्लेबाजी गौरव को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। आज के मैच का अंपायर बीसीए पैनल के जितेंद्र राय और धर्मेंद्र कुमार थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.