Wednesday, June 17, 2026
Home बिहारक्रिकेट नालंदा क्रिकेट लीग में खराब रनिंग BETWEEN विकेट के कारण हारे अंबेर क्रिकेटर्स

नालंदा क्रिकेट लीग में खराब रनिंग BETWEEN विकेट के कारण हारे अंबेर क्रिकेटर्स

by Khel Dhaba
0 comment

बिहारशरीफ। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ नालंदा के तत्वावधान में चल रही बी.एन.झा.नालंदा जिला क्रिकेट लीग में मंगलवार को खेले गए मैच में ड्रीम इलेवन क्रिकेट क्लब ने अम्बेर क्रिकेटर्स को 11 रन से हराया।

गैवी के मैदान पर पर चल रहे इस मैच में ड्रीम इलेवन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। ड्रीम इलेवन ने 30 ओवर में नौ विकेट पर 192 रन बनाये। राहुल रंजन ने 80, प्रवीण ने 50, विश्वजीत ने 18, उत्पल ने 15 रन बनाये। हर्ष ने चार, प्रिंस ने दो, राहुल व आयुष ने 1-1 विकेट चटकाये।


जवाब में अंबेर क्रिकेटर्स की टीम 29.2 ओवर में 181 रनों पर ऑल आउट हो गई। रितिक ने नाबाद 42, शंकर ने 39, हर्ष ने 31, शुभम ने 18, आशीष ने 18 रन बनाये। अतिरिक्त से 18 रन बने। विश्वजीत ने 3, प्रवीण, पवन, राहुल रंजन ने 1-1 विकेट चटकाये। चार खिलाड़ी रन आउट हुए। मैच के अंपायर परवेज़ मुस्तफा और विजय कुमार एवं स्कोरर की भूमिका में ज्ञान सागर रहे। गुरुवार को नालन्दा क्रिकेट अकादमी बनाम नालन्दा क्रिकेट क्लब का मैच सुबह 9:00 बजे से खेला जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.