Saturday, June 13, 2026
Home Slider जूनियर महिला विश्व कप हॉकी के सेमीफाइनल में हारा भारत

जूनियर महिला विश्व कप हॉकी के सेमीफाइनल में हारा भारत

by Khel Dhaba
0 comment

भारतीय महिला हॉकी टीम तीन बार की चैंपियन नीदरलैंड के खिलाफ 3-0 से हार गई। भारत मंगलवार को कांस्य पदक के लिए इंग्लैंड या जर्मनी से भिड़ेगा।

साउथ अफ्रीका के पोचेफस्ट्रम के नॉर्थ वेस्ट यूनिवर्सिटी में खेली जा रही वीमेंस एफआईएच हॉकी जूनियर विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत की टीम हार गई। नीदरलैंड ने भारत को 3-0 से हराया। इस जीत के साथ नीदरलैंड की टीम फाइनल में अपनी जगह बनाने में सफल हुई। वहीं, भारत अब मंगलवार को कांस्य पदक के लिए इंग्लैंड या जर्मनी से भिड़ेगा।

भारतीय टीम की ओर से एक भी गोल नहीं किए गए, जबकि नीदरलैंड की तीन गोल दागे। भारतीय टीम ने मैच के शुरुआती मिनटों में गोल करने के कुछ मौके जरूर बनाए, लेकिन वे इसे गोल में तब्दील करने में नाकाम रहे। जबकि नीदरलैंड ने पहले क्वार्टर में 1-0 से बढ़त हासिल की।

बीट्स्मा टेसा ने 11वें मिनट में नीदरलैंड के लिए पहला गोल किया। इस गोल के कुछ ही देर बाद नीदरलैंड खिलाड़ियों ने दूसरा गोल किया, लेकिन उसे अमान्य घोषित कर दिया गया।

इसके बाद नीदरलैंड टीम ने अटैक करना जारी रखा और दूसरे क्वार्टर में भी भारत को गोल करने का कोई मौका नहीं दिया। लेकिन भारतीय डिफेंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे क्वार्टर में विपक्षी टीम को भी कोई गोल नहीं करने दिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.