पटना। राजधानी से सटे खगौल स्थित जगजीवन स्टेडियम में चलने वाला क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस के प्रशिक्षुओं, प्रशिक्षकों व एकेडमी के सर्वेसर्वा उज्ज्वल सिंह ने आकाशीय कैंडल जला कर नववर्ष 2021 का स्वागत किया।
एकेडमी में देर शाम तक प्रशिक्षु एकेडमी जमे थे और नये साल के आगमन के कुछ घंटे पहले इन सबों आकाशीय कैंडल जला कर आसमान में छोड़ा और फिर एक-दूसरे को बधाई देते हुए घर को विदा हुए। लगभग 200 कैंडल आसमान में छोड़े गए।





इस मौके पर एकेडमी के निदेशक उज्ज्वल सिंह ने कहा कि वर्ष 2020 को पूरे विश्व के लिए संकट भरा रहा। खेल जगत से लेकर तमाम लोगों ने मुश्किलें झेलीं। उन्होंने कहा कि आया नया साल खुशियां वाला है और इसमें हम सब तन-मन धन से अपने-अपने काम में जुट जायेंगे और प्रगति के रास्ते की ओर जायेंगे।इस मौके पर मेदांता हॉस्पीटल के डॉ रंजन भी मौजूद थे।







