Friday, June 12, 2026
Home बिहारफुटबॉल एफसी बैरन यूथ फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए इंपीरियल क्लब की टीम घोषित

एफसी बैरन यूथ फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए इंपीरियल क्लब की टीम घोषित

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। जमुई में आयोजित होने वाली एफसी बैरन यूथ फुटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए इंपीरियल सॉकर क्लब टीम की घोषणा कर दी गई है। इस क्लब की टीम को पूरे बिहार से प्लेयरों को चयनित कर बनाया गया है। टीम को बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव सैयद इम्तियाज हुसैन, पटना फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव मनोज कुमार, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद सबीउद्दीन अहमद एवं बीएन कॉलेज स्पोर्ट्स हेड जावेद, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी अनवर हुसैन ने जीत की शुभकामनाएं दी है। यह जानकारी देते हुए क्लब के संस्थापक सैयद बेलाल अहमद ने बताया कि टीम की कमान शॉन को सौंपी गई है।

टीम इस प्रकार है
सार्जिक आलम, फातु मुर्मू, लुखीराम हेम्ब्रम, राजीव हांसदा, रणवीर हांसदा, कमलदेव टुडू, रितिक कुमार, प्रेमचंद हेम्ब्रम,अहसान अनवर, सामंत उराँव, पांडु मरांडी, शॉन (कप्तान), अबुबकर सिद्दीकी, समझला टुडू, गौतम मुर्मू, नवीन कुमार।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.