Thursday, June 11, 2026
Home Slider ICC रैंकिंग : बल्लेबाजी में कोहली और रोहित का जलवा कायम, गेंदबाजी में बुमराह का धमाल

ICC रैंकिंग : बल्लेबाजी में कोहली और रोहित का जलवा कायम, गेंदबाजी में बुमराह का धमाल

by Khel Dhaba
0 comment

दुबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान रोहित शर्मा का आईसीसी द्वारा जारी ताजा वनडे रैंकिंग में जलवा कायम है। इन दोनों ने बल्लेबाजों की शीर्ष दो स्थान बरकरार रखे हैं, जबकि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बुधवार को जारी इस ताजा सूची में गेंदबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर कायम हैं। कोहली ने 871 अंक के साथ शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाए रखा। रोहित (855) और पाकिस्तान के बाबर आजम (829) उनके बाद दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।



बुमराह 719 अंक के साथ गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर काबिज हैं, जिसमें न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट पहले स्थान पर हैं। कर्टिस कैम्फर ने पहली सीरीज में प्रभावित किया और वह दो बार बल्लेबाजी के लिए उतरे और दोनों बार अर्धशतक जमाने में सफल रहे, जिससे वह बल्लेबाजों की सूची में 191वें स्थान से प्रवेश करने में सफल रहे। गेंदबाजी सूची में आयरलैंड के तेज गेंदबाज क्रेग यंग ने सीरीज में छह विकेट हासिल किए जिससे वह 40 पायदान के फायदे से अपने कैरियर के सर्वश्रेष्ठ 89वें स्थान पर पहुंच गए।

इंग्लैंड के कप्तान इयान मोर्गन ने अंतिम वनडे में शतक जड़ा था, उन्हें एक पायदान का फायदा मिला और वह 22वीं रैंकिंग पर हैं। वहीं जॉनी बेयरस्टो एक पायदान के फायदे से 13वें स्थान पर पहुंच गए। सैम बिलिंग्स 132 रन जुटाने के बाद रैंकिंग में 146वें स्थान से प्रवेश करने में सफल रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.