Thursday, June 11, 2026
Home Slider ICC one day Ranking : कोहली दूसरे स्थान पर कायम, बुमराह गेंदबाजों में पांचवें स्थान पर

ICC one day Ranking : कोहली दूसरे स्थान पर कायम, बुमराह गेंदबाजों में पांचवें स्थान पर

by Khel Dhaba
0 comment

दुबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की बुधवार को जारी वनडे रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर बरकरार हैं जबकि गेंदबाजों की सूची में जसप्रीत बुमराह पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।

कोहली और रोहित शर्मा के क्रमश: 857 और 825 अंक हैं। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम बल्लेबाजी सूची में 865 अंक के साथ शीर्ष पर चल रहे हैं।

गेंदबाजी में बुमराह 690 अंक के साथ पांचवें स्थान पर हैं जबकि न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट 737 अंक के साथ शीर्ष चल रहे हैं। बोल्ट के बाद बांग्लादेश के मेहदी हसन (725), अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान (708) और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी (691) का नंबर आता है।

विराट कोहली का नया लुक, किसी ने कहा ‘प्रफेसर’ कोई बोला यह बॉबी देओल है

श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा विश्व कप सुपर लीग सीरीज के पहले दो मैचों में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत बांग्लादेश के आफ स्पिनर हसन शीर्ष दो में जगह बनाने वाले अपने देश के सिर्फ तीसरे गेंदबाज बने।

ऑलराउंडर साकिब अल हसन ने 2009 में पहली बार गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया था जबकि बायें हाथ के स्पिनर अब्दुर रज्जाक 2010 में दूसरे स्थान के साथ शीर्ष दो में जगह बनाने वाले बांग्लादेश के दूसरे गेंदबाज बने थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.