Saturday, June 13, 2026
Home ODI WORLD CUP ICC Cricket World Cup गोल्फ कार्ट से गिरे मैक्सवेल, इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेल सकेंगे

ICC Cricket World Cup गोल्फ कार्ट से गिरे मैक्सवेल, इंग्लैंड के खिलाफ नहीं खेल सकेंगे

by Khel Dhaba
0 comment

अहमदाबाद, 1 नवंबर। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल गोल्फ कार्ट से गिरकर चोटिल होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ चार नवंबर को विश्व कप का लीग मैच नहीं खेल सकेंगे। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने बताया कि मैक्सवेल गोल्फ कार्ट पर बैठे थे जब वह गिरे।

वह ऑस्ट्रेलिया के स्पिन आक्रमण का दारोमदार एडम जाम्पा के साथ संभालते हैं। इसके अलावा मध्यक्रम के अहम बल्लेबाज भी है जिन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ दिल्ली में सिर्फ 40 गेंद में विश्व कप के इतिहास का सबसे तेज शतक बनाया था।

मैक्सवेल को इससे पहले मेलबर्न में नवंबर में एक बर्थडे पार्टी के दौरान भी दुर्घटना में पैर में फ्रेक्चर हो गया था। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ मैच के बीच एक सप्ताह का ब्रेक होने के कारण खिलाड़ी गोल्फ का मजा ले रहे थे।

पिछले साल इंग्लैंड के विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो भी गोल्फ खेलते हुए गिर गए थे और टी20 विश्व कप नहीं खेल पाये थे जो इंग्लैंड ने जीता था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.