Friday, June 19, 2026
Home Slider हॉकी मध्य प्रदेश ने सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप का जीता खिताब

हॉकी मध्य प्रदेश ने सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप का जीता खिताब

by Khel Dhaba
0 comment

झांसी। हॉकी मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की महिला टीम ने 11वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला नेशनल चैंपियनशिप-2021 में विजेता होने का गौरव हासिल किया। हॉकी मप्र ने फाइनल में हॉकी हरियाणा (Haryana) को 1-0 से पराजित किया। हॉकी पंजाब (Punjab) की टीम तीसरे स्थान पर रही।

हॉकी मप्र की 18 सदस्यीय टीम में मप्र राज्य महिला हॉकी अकादमी की 15 खिलाड़ी शामिल हैं। हॉकी मप्र की टीम की इस उपलब्धि पर खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बधाई दी है।

फाइनल मुकाबला काफी कशमकश भरा रहा। हॉकी मप्र और हॉकी हरियाणा (Haryana) ने मैच के पहले ही मिनट से ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए। मैच के 9वें मिनट में मप्र हॉकी की टीम को पेनाल्टी कॉर्नर मिला। इस पर कंचन निधि केरकेट्टा ने गेंद को गोल पोस्ट में डालते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

इसके बाद हरियाणा (Haryana) की टीम ने जवाबी हमले किए। मप्र की गोलकीपर नंदिनी कुशवाह ने शानदार बचाव करते हुए टीम के खिलाफ कोई गोल नहीं होने दिया। इस 1-0 के निर्णायक स्कोर के साथ ही हॉकी मप्र की टीम ने राष्ट्रीय सीनियर महिला चैंपियन होने का गौरव हासिल कर लिया। हॉकी पंजाब (Punjab) ने हॉकी महाराष्ट्र (Maharashtra) को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.