Friday, June 19, 2026
Home Slider युवा खेल फाउंडेशन ने लांच की ‘खेलो बिहार’ 2021 की जर्सी

युवा खेल फाउंडेशन ने लांच की ‘खेलो बिहार’ 2021 की जर्सी

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में युवा खेल फाउंडेशन के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, सचिव कुंदन सिंह, उपाध्यक्ष आर्यन सिन्हा, संयुक्त सचिव बिनय शाही तथा कोषाध्यक्ष रवि राठौर ने संयुक्त रूप से खेलो बिहार प्रतियोगिता की जर्सी को लांच किया।

जर्सी को लांच करते हुए अरुण कुमार सिंह ने कहा कि हम जल्द ही बिहार में खेलों का महाकुंभ शुरू करने जा रहे हैं। इस जर्सी लांच समारोह के साथ ही हम खेलो बिहार की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गए हैं। यह खेल प्रतियोगिता निश्चय ही बिहार के खेल के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी।

वहीं युवा खेल फाउंडेशन के सचिव कुंदन सिंह ने कहा कि आज इस जर्सी लांच समारोह के साथ ही ‘खेलो बिहार’ का आरंभ हो गया है। जल्द ही हम इस प्रतियोगिता की ट्रॉफी लांच करने वाले हैं तथा 16 नवंबर को पटना में भव्य तरीके से जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आगाज करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें आशा है कि इस प्रतियोगिता से जल्द ही बिहार के खिलाड़ी हमें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेरते नजर आने वाले हैं। मौके पर युवा खेल फाउंडेशन के सदस्यगण सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.