पटना, 23 मई। बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन ने पूर्वी चंपारण जिला फुटबॉल संघ के सचिव प्रभाकर जायसवाल को संघ विरोधी कार्य के लिए निलंबित कर दिया गया है। संघ के सचिव सैयद इम्तियजा हुसैन द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार इसकी सूचना जिला सचिवों को भेज दी गई है। जारी प्रेस रिलीज के अनुसार प्रभाकर जायसवाल ने बिहार फुटबॉल संघ का उपाध्यक्ष नही होते हुए भी अपने आप को बिहार फुटबॉल संघ का उपाध्यक्ष लिखा और बिहार फुटबॉल संघ का लेटर हैड और लिफाफे का प्रयोग किया।
सारे जिला सचिवों को संघ के उपाध्यक्ष बताकर गलत सुझाव दिया और पत्र लिखा। बिहार फुटबॉल संघ के सचिव ने इस मैटर को बिहार फुटबॉल संघ के डिसिप्लीन कमिटी को जाँच करने एवं उचित कार्यवाही करने के लिये सौपा था औऱ श्री जायसवाल से इन तथ्यों पर एक पत्र के माध्यम से स्पस्टीकरण माँगा था।
श्री जायसवाल ने अपने जबाब में यह भी कहा है कि मैं उपाध्यक्ष के रुप में एक्सट्रा ऑर्डिनरी मीटिंग नही बुला रहा हूं। जबकि दिनांक 01.05.26 के पत्र में निचले हिस्से में स्पस्ट इनका नाम प्रभाकर जायसवाल, पद- उपाध्यक्ष, बिहार फुटबॉल एसोसिएशन लिखे हैं और इनका हस्ताक्षर भी है। डिसिप्लीन कमिटी ने सभी तथ्यों की जांच की और श्री जायसवाल द्वारा दी गए स्पस्टीकरण के जबाब संतोष जनक नहीं है औऱ कहा कि बिहार फुटबॉल संघ की ओर से कोई भी जिला सचिव एक्सट्रा ऑर्डिनरी जेनरल बॉडी मीटिंग नहीं बुला सकता है।
अध्यक्ष बिहार फुटबॉल एसोसिएशन को जो पत्र सारे जिला सचिव द्वारा किये गए अनुरोध उसकी प्रति भी स्लगन नहीं है उसके अलावा यह जानते हुए भी की बिहार फुटबॉल संघ के अध्यक्ष ने दिनाक 20.04.2026 को इस्तीफा दे दिया है और अध्यक्ष द्वारा जारी पत्र में भी अपनी खराब सेहत का उल्लेख किया है। इन सभी तथ्यों पर विचार करते हुए डिसिप्लीन कमिटी ने प्रभाकर जायसवाल जिला सचिव पूर्बी चम्पारण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।