Saturday, June 13, 2026
Home HERO ASIA CUP RAJGIR हीरो एशिया कप मेंस हॉकी राजगीर : जापान ने चीनी ताइपे को हराया

हीरो एशिया कप मेंस हॉकी राजगीर : जापान ने चीनी ताइपे को हराया

5वें स्थान की दौड़ में बनाई बढ़त

by Khel Dhaba
0 comment

राजगीर, 3 सितंबर। बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी हॉकी स्टेडियम में खेले गए हीरो एशिया कप 2025 के 5वें से 8वें स्थान के मुकाबले में जापान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चीनी ताइपे को 2-0 से पराजित किया।

अब जापान की टीम पांचवें व छठे स्थान के लिए 7 सितंबर को होने वाले मुकाबले में 4 सितंबर के मैच बांग्लादेश बनाम कजाकिस्तान के विजेता टीम से खेलेगा। चीन ताइपे अब सातवें व आठवें स्थान के लिए 4 सितंबर के मैच की हारी हुई टीम से खेलेगा। सातवें और आठवें स्थान के लिए मुकाबला 6 सितंबर को खेला जायेगा।

बुधवार को जापान बनाम चीन ताइपे मैच की शुरुआत से ही जापान ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और पहले क्वार्टर में ही बढ़त बना ली। र्योसूके शिनोहारा ने टीम के लिए दोनों गोल दागकर नायक की भूमिका निभाई। उनकी तेज़तर्रार आक्रामकता और सटीक फिनिशिंग ने विपक्षी टीम की रणनीति को पूरी तरह बिगाड़ दिया।

जापान की इस जीत ने उसे 5वें स्थान की रेस में मजबूती से खड़ा कर दिया है, वहीं चीनी ताइपे को हार के बाद निचले पायदान पर संतोष करना पड़ा।

क्वार्टर-वाइज स्कोर
पहला क्वार्टर: जापान 2–0 चीनी ताइपे
दूसरा क्वार्टर: 0–0
तीसरा क्वार्टर: 0–0
चौथा क्वार्टर: 0–0

पहले क्वार्टर में 2 गोल करने के बाद जापान ने अपनी रक्षापंक्ति को और मजबूत कर दिया। इसके चलते अगले तीनों क्वार्टर में चीनी ताइपे कोई गोल नहीं कर सका। जापान की डिफेंसिव यूनिट और गोलकीपर कुरोदा किशो तथा योशिकावा ताकाशी ने बेहतरीन सेव कर टीम को क्लीन शीट दिलाई।

मैच का सितारा
र्योसूके शिनोहारा – 2 गोल (पहले क्वार्टर में)

मुख्य आंकड़े
गोल: जापान 2 | चीनी ताइपे 0
सर्कल एंट्री: जापान 40 | चीनी ताइपे 3
पेनल्टी कॉर्नर: जापान 7 | चीनी ताइपे 0
कार्ड्स: कोई नहीं

टीम प्रबंधन
जापान – कोच: अनाई योशिहिरो, मैनेजर: फुजिमोटो इप्पेई
चीनी ताइपे – कोच: वांग यून-चांग, मैनेजर: चियु यू-जौ

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.