Tuesday, June 9, 2026
Home HERO ASIA CUP RAJGIR भारतीय हॉकी टीम के कोच ने कहा- मैं खुश हूं पर..

भारतीय हॉकी टीम के कोच ने कहा- मैं खुश हूं पर..

भारतीय टीम अभी भी अपने स्तर पर नहीं पहुंची है

by Khel Dhaba
0 comment

राजगीर, 4 सितंबर। भारत के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम का प्रदर्शन सुधर रहा है, लेकिन टीम अभी भी अपनी उच्चतम क्षमता पर नहीं है। यह बयान उन्होंने हीरो एशिया कप 2025 के सुपर-4 में मलेशिया को 4-1 से हराने के बाद दिया।

पांच बार की चैंपियन दक्षिण कोरिया के खिलाफ 2-2 ड्रॉ के निराशाजनक नतीजे के बाद, भारत ने मलेशिया को हराकर तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। मैच के बाद फुल्टन ने कहा,

“हमने अच्छा खेल दिखाया और सही दिशा में काम कर रहे हैं। हालांकि, हम अभी भी उस स्तर पर नहीं पहुंचे हैं। जब हम वहां पहुंचेंगे, तो यह बहुत अच्छा होगा।”

फुल्टन ने भारतीय टीम के ऑलराउंड प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि टीम ने अच्छी स्थिति में खेलते हुए गोल किए और डिफेंस तथा पलटवार में संतुलन बनाए रखा। उन्होंने मैच के दौरान बने मौकों का विश्लेषण भी किया और कहा,

“कल हमने 35 बार सर्कल में प्रवेश किया। निराश नहीं हैं, बस कुछ मौके हैं जिनका हमें फायदा उठाना है। आज का खेल संयम और रणनीति का अच्छा उदाहरण था।”

कोच ने यह भी जोर दिया कि टूर्नामेंट के अंतिम चरण में हर मैच का परिणाम अहम है। उन्होंने कहा,

“यह क्वार्टर फाइनल जैसा है – या तो आप जीतते हैं या घर जाते हैं। कल का ड्रॉ हमें एक लाइफलाइन देता है और अब हमें अगले दो मैच जीतना हैं।”

भारत शनिवार को सुपर-4 का अंतिम मैच चीन के खिलाफ खेलेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.