Friday, June 12, 2026
Home बिहारअन्य Gold Cup Ball Badminton 6 मई से सहरसा में

Gold Cup Ball Badminton 6 मई से सहरसा में

by Khel Dhaba
0 comment

बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में चौथी बिहार राज्य गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता ( पुरूष व महिला ) का आयोजन उत्क्रमित मध्य विद्यालय,सहुरिया पूर्वी ( सहरसा ) में 6 से 8 मई तक किया जायेगा। जिसमें भाग लेने वाली सभी जिलों की टीमों को आमंत्रण भेज दिया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने बताया कि इस राज्यस्तरीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु आयोजन अध्यक्ष नीतीश यादव,आयोजन सचिव धीरज सम्राट, कोषाध्यक्ष मुन्ना कुमार,बबलू कुमार के देखरेख में तैयारी की जा रही है।
श्री शंकर ने यह भी बताया कि इसी प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर कोलकाता में 3 से 5 जून तक आयोजित होने वाली 17वीं पूर्वी क्षेत्र अंतर राज्य बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( पुरूष व महिला ) में भाग लेने वाली बिहार टीम का चयन किया जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.