पावापुरी, 6 अप्रैल। नालंदा जिला के पावापुरी स्थित एसएससीसी ग्राउंड पर खेली जा रही रणधीर वर्मा बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के मगध जोन के मुकाबले में गया जी ने नवादा को चार विकेट से हराया। 39 रन के पारी खेलने वाली और 2 विकेट चटकाने वाले आयुष कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
मैच का सार
गया जी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 30 ओवर में सभी विकेट खोकर 143 रन बनाये। जवाब में गया जी की टीम ने 27.1 ओवर में 6 विकेट पर 145 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया।
नवादा की बैटिंग
पहले बल्लेबाजी करते हुए नवादा की टीम ने संतुलित शुरुआत की, लेकिन बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं बना सके। सूरज सिंह ने 36 (49) रन बनाकर पारी को संभालने की कोशिश की, जबकि दीपु कुमार ने 30 (31) रन की उपयोगी पारी खेली। इसके अलावा हर्ष कुमार और विक्रम कुमार ने 15-15 रन का योगदान दिया। हालांकि टीम के बल्लेबाज नियमित अंतराल पर आउट होते रहे और कोई भी खिलाड़ी लंबी पारी नहीं खेल सका। नतीजतन पूरी टीम 30 ओवर में 143 रन पर सिमट गई।
गया जी के गेंदबाजों ने अनुशासित प्रदर्शन किया। मयंक पांडेय ने 34 रन देकर 3 विकेट लेकर टीम को अहम सफलता दिलाई, जबकि सत्यम कुमार ने भी 35 रन देकर 3 विकेट लेकर नवादा की बल्लेबाजी पर दबाव बनाए रखा। युवराज सिंह ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 19 रन देकर 2 विकेट लिये, जिससे नवादा की टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी।
गया जी की बैटिंग
144 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गया जी की शुरुआत अच्छी रही। अभिषेक राज ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 57 (38) रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 1 छक्का शामिल था। वहीं आयुष कुमार ने 39 (60) रन बनाकर पारी को स्थिरता दी और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
हालांकि बीच के ओवरों में गया की टीम ने कुछ विकेट जल्दी गंवा दिए, जिससे मुकाबला रोमांचक हो गया। लेकिन कप्तान प्रीतम राज ने जिम्मेदारी संभाली और नाबाद 20 (25) रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। अंत में गया ने 27.1 ओवर में 6 विकेट पर 145 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
संक्षिप्त स्कोर
नवादा : 143 रन ऑल आउट (30 ओवर), सूरज सिंह 36, दीपु कुमार 30, हर्ष कुमार 15, विक्रम कुमार 15,
मयंक पांडेय 3/34, सत्यम कुमार 3/35, युवराज सिंह 2/19, प्रीतम राज 1/40
गया जी : 27.1 ओवर में 6 विकेट पर 145 रन (27.1 ओवर), अभिषेक राज 57, आयुष कुमार 39, प्रीतम राज नाबाद 20, सत्यम कुमार 3/35, इशु कुमार 2/35, सचिन कुमार 1/12