Monday, June 1, 2026
Home बिहारक्रिकेट School Cricket League Under-15 Cricket के लिए चौथा सेलेक्शन ट्रायल 8 जनवरी को

School Cricket League Under-15 Cricket के लिए चौथा सेलेक्शन ट्रायल 8 जनवरी को

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

पटना। टर्निंग प्वायंट द्वारा आयोजित की जाने वाली स्कूल क्रिकेट लीग अंडर-15 के तीसरे सीजन में भाग लेने वाली टीमों के गठन के लिए खिलाड़ियों का चौथा सेलेक्शन ट्रायल 8 जनवरी को डीवाई पाटिल क्रिकेट एकेडमी, जगनपुरा में आयोजित किया जायेगा।

उपर्युक्त जानकारी देते हुए मेजबान टर्निंग प्वायंट के निदेशक सह आयोजन अध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि इसके पहले तीन सेलेक्शन ट्रायल आयोजित किये जा चुके हैं और उससे सेलेक्टेड प्लेयरों का लिस्ट जारी कर दिया गया है। इस सेलेक्शन ट्रायल के द्वारा अन्य टीमों के लिए प्लेयरों का सेलेक्शन किया जायेगा।

संयोजक सुमित शर्मा ने बताया कि ट्रायल में केवल पटना जिला के स्कूलों में पढ़ाई करने वाले बच्चे ही हिस्सा लेंगे। खिलाड़ी अपना आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल के अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र, फोटो साथ लेकर खिलाड़ी भाग लेने हेतू ट्रायल स्थल पर पधारेंगे।

खिलाड़ी इस ट्रायल में भाग लेने हेतू निर्धारित आवेदन (फार्म) पुरानी बाईपास रोड स्थित सुमित शर्मा एंड स्पोट्र्स (दूसरी मंजिल, जानकी भवन कंकड़बाग मेन रोड, मान्यवर शोरूम के बगल में, पटना, बिहार 800001) से प्राप्त कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए खिलाड़ी मोबाइल नंबर-9386760620 पर संपर्क कर सकते हैं। श्री शर्मा ने कहा कि इस लीग का आयोजन सरदार पटेल स्पोट्र्स फाउंडेशन के तकनीकी सहयोग से किया जायेगा।

ट्रायल के संयोजक नवीन कुमार ने बताया कि इस सेलेक्शन ट्रायल में 13 वर्ष से ऊपर और 15 वर्ष या उससे कम उम्र के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ट्रायल के लिए चयन समिति का गठन कर दिया जायेगा है।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.