Tuesday, June 9, 2026
Home Slider भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत समेत चार खिलाड़ी कोविड-19 जांच में पॉजिटिव

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत समेत चार खिलाड़ी कोविड-19 जांच में पॉजिटिव

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह समेत चार खिलाड़ियों को बेंगलुरू में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के राष्ट्रीय खेल उत्कृष्टता केंद्र में राष्ट्रीय हॉकी शिविर में रिपोर्ट करने के बाद कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाया गया।
मनप्रीत के अलावा डिफेंडर सुरेंदर कुमार, जसकरण सिंह और ड्रैग फ्लिकर वरूण कुमार पॉजिटिव पाये गए हैं । ये खिलाड़ी घर पर ब्रेक के बाद टीम के साथ शिविर के लिये पहुंचे थे।
मनप्रीत ने साई द्वारा जारी बयान में कहा, मैं साई परिसर में अकेला पृथकवास में हूं और जिस तरह से साई अधिकारियों ने हालात को संभाला, उससे खुश हूं। मैं खुश हूं कि उन्होंने सभी खिलाड़ियों का परीक्षण अनिवार्य किया है। इस कदम से सही समय पर वायरस से संक्रमण का पता चल जायेगा। मैं ठीक हूं और जल्द ही उबरने की उम्मीद है।
ये खिलाड़ी एक महीने से ब्रेक पर थे। इससे पहले लॉकडाउन के कारण दो महीने से अधिक समय तक बेंगलुरू के साइ केंद्र पर फंसे हुए थे
साई की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘साई ने शिविर में रिपोर्ट करने वाले सभी खिलाड़ियों का पहुंचने पर रैपिड कोविड-19 परीक्षण कराना अनिवार्य किया है। पॉजिटिव आये इन सभी खिलाड़ियों ने एक साथ ही यात्रा की थी तो पूरी संभावना है कि घर से बेंगलुरू पहुंचते हुए उनसे वायरस फैला होगा।
विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘सभी चार खिलाड़ियों को रैपिड परीक्षण में नेगेटिव पाया गया था। लेकिन मनप्रीत और सुरेंद्र में बाद में कुछ कोविड-19 के लक्षण दिखायी दिये तो उन्हें और उनके साथ यात्रा करने वाले अन्य 10 खिलाड़ियों के साथ गुरूवार का आरटी-पीसीआर परीक्षण कराया गया जिसमें ये चार कोविड-19 पॉजिटिव निकले।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.