Monday, June 1, 2026
Home बिहारक्रिकेट Begusarai Premier League का फाइनल मुकाबला 11 जनवरी को

Begusarai Premier League का फाइनल मुकाबला 11 जनवरी को

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

बेगूसराय। बेगूसराय प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला 11 जनवरी को खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला बेगूसराय नाइट राइडर्स और बरौनी सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। बेगूसराय जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि होंगे शामिल।

बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में विगत 4 दिसंबर से आयोजित बेगूसराय प्रीमीयर लीग का फाइनल मुकाबला 11 जनवरी बुधवार को सुबह 11 बजे से गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। आयोजन समिति के द्वारा बीपीएल के फाइनल मैच की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। फाइनल का मुकाबला बेगूसराय नाइट राइडर्स और बरौनी सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। इस फाइनल मैच के पुरस्कार वितरण समारोह में बेगूसराय जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी और जिले के कई गणमान्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। उक्त जानकारी मृत्युंजय कुमार वीरेश ने दी।

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.