Monday, June 8, 2026
Home FIFA WORLD CUP 2022 FIFA World Cup 2022 : केसर फूलर के गोल से जीता कोस्टारिका

FIFA World Cup 2022 : केसर फूलर के गोल से जीता कोस्टारिका

by Khel Dhaba
0 comment

पहले मैच में स्पेन के हाथों 7-0 की करारी शिकस्त मिलने के बाद कॉस्टा रिका ने रविवार को फीफा विश्व कप 2022 के ग्रुप-ई मुकाबले में जापान को 1-0 से मात देकर टूर्नामेंट में शानदार वापसी की।

FIFA World Cup 2022 केशर फुलर ने 81वें मिनट में दागा गोल

अहमद बिन अली स्टेडियम पर खेले गये मुकाबले में केशर फुलर (81वां मिनट) ने कॉस्टा रिका के लिये गोल किया। जर्मनी को 2-1 से हराकर बड़ा उलटफेर करने वाली जापान ने यहां भी जोरदार प्रदर्शन किया, लेकिन आखिरी क्षणों में फुलर का गोल निर्णायक साबित हुआ।

FIFA World Cup 2022 कोस्टा रिका और जापान के तीन-तीन अंक

मैच के शुरुआती 80 मिनटों में दोनों टीमों ने कई असफल प्रयास किये। जब आधिकारिक समय समाप्त होने में सिर्फ नौ मिनट बचे थे तब फुलर ने जापान के बॉक्स के करीब याल्सटिन तेजेडा से पास लेकर गोल की ओर निशाना साधा, और बॉल गोलकीपर शुइची गोंडा के हाथों से लगकर नेट में चली गयी।
कॉस्टा रिका दो मैचों में तीन अंकों के साथ ग्रुप-ई में तीसरे स्थान पर है, जबकि जापान इतने ही अंकों के साथ गोल संख्या के आधार पर तालिका में दूसरे नंबर पर है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.