Thursday, June 11, 2026
Home Slider इंग्लैंड 2022 में टी20 और टेस्ट सीरीज के लिए विंडीज का दौरा करेगा

इंग्लैंड 2022 में टी20 और टेस्ट सीरीज के लिए विंडीज का दौरा करेगा

by Khel Dhaba
0 comment

बारबाडोस। क्रिकेट वेस्टइंडीज और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अगले साल जनवरी और मार्च में होने वाले इंग्लैंड के टी20 और टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए विंडीज दौरे का ऐलान किया। इंग्लैंड की टीम पहली बार दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज जाएगी। सभी पांच मुकाबले बारबाडोस में 22 से 30 जनवरी 2022 के बीच होंगे।

वेस्टइंडीज को फरवरी 2022 में सीमित ओवर की सीरीज के लिए भारत का दौरा करना है। इसके बाद विंडीज तीन मैचों की टेस्ट सरीज के लिए इंग्लैंड की मेजबानी करेगी।

टेस्ट सीरीज आठ मार्च से एंटिगा में शुरू होगी। दूसरा टेस्ट 16 मार्च को बारबाडोस में और तीसरा तथा अंतिम टेस्ट मुकाबला ग्रेनाडा में 24 मार्च से होगा। क्रिकेट वेस्टइंडीज पूरी तरह से वैक्सीनेटेड हो चुके इंग्लैंड के प्रशंसकों को दौरे पर आने की मंजूरी देगा।

कार्यक्रम इस प्रकार है :
टी20 सीरीज :
पहला टी20 : 22 जनवरी
दूसरा टी20 : 23 जनवरी
तीसरा टी20 : 26 जनवरी
चौथा टी20 : 29 जनवरी
पांचवां टी20 : 30 जनवरी

टेस्ट सीरीज :
वार्मअप मैच : एक से चार मार्च, एंटिगा
पहला टेस्ट : आठ से 12 मार्च, एंटिगा
दूसरा टेस्ट : 16 से 20 मार्च, बारबाडोस
तीसरा टेस्ट : 24 से 28 मार्च, ग्रेनाडा

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.