Thursday, June 11, 2026
Home Slider जर्मनी को हरा इंग्लैंड Euro Cup Football के क्वार्टरफाइनल में

जर्मनी को हरा इंग्लैंड Euro Cup Football के क्वार्टरफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

इंग्लैंड ने जर्मनी को 2-0 से हरा कर यूरो कप फुटबॉल 2020 के क्वार्टरलाइनल में प्रवेश कर लिया है। विजेता टीम की ओर दोनों गोल दूसरे हाफ में किये गए। खेल के 75वें मिनट में रहीम स्टर्लिंग और 86वें मिनट में कप्तान हैरी केन ने दागे। इस यूरो कप में हैरी कैन का यह पहला गोल था।

पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला पर कोई भी टीम गोल करने में असमर्थ रही।
लंदन के वेम्बले स्टेडियम में आयोजित इस मैच में जर्मनी नौ शॉट गोलपोस्ट में दागे जिसमें 3 निशाने पर थे जिसका इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने बचाव किया। इंग्लैंड की ओर से पांच शॉट दागे गए जिसमें से चार निशाने पर थे। पूरे मैच के दौरान 54 प्रतिशत समय तक गेंद जर्मनी के पास रहा जबकि 46 प्रतिशत गेंद इंग्लैड के पास। जर्मनी के दो खिलाड़ियों जबकि इंग्लैंड के तीन खिलाड़ियों को पीला कार्ड दिखाया गया। दोनों टीमों को तीन-तीन कार्नर मिले।

इंग्लैंड-जर्मनी मैच में गोल करने वाले इंग्लिश फुटबॉलर रहीम स्टर्लिंग का यह टूर्नामेंट का तीसरा गोल है। वो इस चैम्पियनशिप में इस साल इंग्लैंड के लिए सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। साल 1966 के बाद से वेम्बले में जर्मनी पर किसी नॉकआउट मुकाबले में इंग्लैंड की यह पहली जीत है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.