Saturday, May 30, 2026
Home बिहारफुटबॉल राजकुमार महासेठ मेमोरियल पटना फुटबॉल लीग में इनर्जी योगा एफसी जीता

राजकुमार महासेठ मेमोरियल पटना फुटबॉल लीग में इनर्जी योगा एफसी जीता

by Khel Dhaba
0 comment
Santosh Trophy

पटना। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में चल रही राजकुमार महासेठ मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिविजन फुटबॉल लीग में सोमवार को खेले गए मैच में इनर्जी योगा एफसी ने दानापुर यूनाइटेड क्लब को 4-0 से हराया।

इनर्जी योगा की ओर से पहला गोल प्रिंस कुमार ने 25वें मिनट में किया। दूसरा गोल प्रकाश हेंब्रम ने 37 वें मिनट में, तीसरा गोल अमन कुमार ने 52वें मिनट में एवं चौथा गोल विक्रम मुर्मू ने 54वें मिनट में दागे। इस मैच के मुख्य रेफरी हरेंद्र कुमार यादव, सहायक निर्णायक गौरव कुमार व किशन कुमार और चौथे निर्णायक में रवि शंकर कुमार थे। इस मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रिंस कुमार को श्याम बाबू यादव ने दिया।

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights