Wednesday, May 20, 2026
Home झारखंडएथलेटिक्स डॉ मधुकांत पाठक ने किया वर्ल्ड एथलेटिक्स लेवल 1 कोर्स का उद्घघाटन

डॉ मधुकांत पाठक ने किया वर्ल्ड एथलेटिक्स लेवल 1 कोर्स का उद्घघाटन

by Khel Dhaba
0 comment

वर्ल्ड एथलेटिक्स के दिशा निर्देश के आलोक में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वधान 15 से 26 अक्टूबर तक मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, रांची में आई. ए. ए. एफ. सी. इ.सी. एस. लेवल 01 कोर्स का उद्घाटन भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष सह झारखण्ड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक ने वर्ल्ड एथलेटिक्स द्वारा भेजे गए लेक्चरर जय प्रकाश बुकर एवम सुमा तथा कोर्स में भाग ले रहे झारखंड समेत उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के 24 प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर किया। जिसने 15 से 24 अक्टूबर तक एथलेटिक्स के विभिन्न गुर सीखेंगे अंत में प्रायोगिक तथा लिखित परीक्षा के उपरांत लेवल 01 प्रशिक्षक बन सकेंगे। उद्घाटन के मौके पर झारखण्ड एथलेटिक्स संघ सचिव सी. डी. सिंह, एस के पांडेय, शशांक भूषण सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights