Sunday, June 7, 2026
Home Slider दर्द से जूझते हुए जीते जोकोविच सेमीफाइनल में, अगला मुकाबला सिटसिपास से

दर्द से जूझते हुए जीते जोकोविच सेमीफाइनल में, अगला मुकाबला सिटसिपास से

by Khel Dhaba
0 comment

पेरिस। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने बायें हाथ में दर्द से जूझते हुए 17वीं रैंकिंग वाले पाब्लो कारेनो बस्टा को हराकर दसवीं बार फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल में जगह बनाई ।

जोकोविच की शुरूआत धीमी रही और वह बीच में कई बार दर्द से जूझते दिखे। उन्होंने ट्रेनर से मालिश भी कराई्। जोकोविच ने यह मुकाबला 4-6, 6-2, 6-3, 6- 4 से जीता और रोलां गैरो पर दूसरे खिताब की ओर अगला कदम बढा दिया।

पिछले महीने अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में भी ये दो खिलाड़ी आमने-सामने थे जब लाइन जज को गुस्से में गेंद मारने के कारण जोकोविच को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। उसके बाद से खेले सभी दस मैच जोकोविच ने जीते हैं।

अब सेमीफाइनल में उनका सामना दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी स्टेफानोस सिटसिपास से होगा। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में दूसरी रैंकिंग वाले राफेल नडाल की टक्कर 12वीं रैंकिंग प्राप्त डिएगो श्वार्त्जमैन से होगी।

महिला सेमीफाइनल में दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी सोफिया केनिन का सामना सातवीं रैंकिंग वाली पेत्रा क्वितोवा से होगा। वहीं 54वीं रैकिंग वाली इगा स्वियातेक की टक्कर 131वीं रैंकिंग प्राप्त नादिया पोडोरोस्का से होगी। नादिया फ्रेंच ओपन में सेमीफाइनल तक पहुंचने वाली पहली क्वालीफायर है। सिटसिपास ने आंद्रेइ रूबलेव को 7- 5, 6- 2, 6- 3 से मात दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.