Friday, June 5, 2026
Home बिहारक्रिकेट मुजफ्फरपुर क्रिकेट लीग के फाइनल में दिशा सीए व ट्रेम्फेड क्लब आमने-सामने

मुजफ्फरपुर क्रिकेट लीग के फाइनल में दिशा सीए व ट्रेम्फेड क्लब आमने-सामने

by Khel Dhaba
0 comment

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ (उत्पल रंजन) के तत्वावधान में आयोजित जिला क्रिकेट लीग सी डिवीजन के फाइनल में दिशा क्रिकेट एकेडमी का मुकाबला ट्रेम्फ़ेड क्लब से होगा। गुरूवार को खेले गये अहम मुकाबले में ट्रेम्फ़ेड क्लब ने आई सी ए किंग को दस विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

जिला स्कूल मैदान में पहले खेलते हुये किंग 27.4 ओवर में 82 रन बनाकर आउट हो गयी। सत्यम 18 और सचिन दस रन ही दोहरे अंक में प्रवेश पा सके। साकेत और अभिनय ने घातक गेंदबाजी करते हुए क्रमश: पाँच और चार विकेट झटके।

जबाब में अजित 49 रविकांत रंजन के 29 नाबाद रनों की बदौलत ट्रेम्फ़ेड क्लब ने 15.1ओवर में विजयी लक्ष्य पा लिया। साकेत मैन ऑफ द मैच चुने गये। मैच के अम्पायर मनोज कुमार और देवांग मिश्रा थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.