Thursday, June 11, 2026
Home Uncategorized Madhubani District Cricket League में डायमंड रेड क्रिकेट क्लब विजयी

Madhubani District Cricket League में डायमंड रेड क्रिकेट क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

मधुबनी, 10 दिसंबर। मधुबनी जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित मधुबनी जिला क्रिकेट लीग सत्र 2024-25  के अंतर्गत मंगलवार यानी 10 दिसंबर को खेले गए मुकाबले में डायमंड रेड क्रिकेट क्लब ने टाउन क्रिकेट क्लब, मधुबनी को 8 रन से पराजित किया।

टाउन क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। निर्णायकों के द्वारा 30 ओवर का मैच करवाने का निर्णय लिया गया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए डायमंड रेड क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 30 ओवर खेलकर अपने सभी 7 विकेट खोकर 206 रन बनाया। डायमंड रेड क्रिकेट क्लब की ओर से विजय कुमार ने 36, क्षितिज ने 26, आयुष कुमार ने 51, अंकित कुमार ने 60, कैफील ने 5 रन और अभिषेक ने नाबाद 7 रन बनाया।

टाउन क्रिकेट क्लब की ओर से अभिषेक झा ने 38 रन देकर 2 विकेट और नवविद्या, आयुष कश्यप तथा अरुण कुमार ने एक-एक विकेट लिये।

बेहद रोमांचक मुकाबले में टाउन क्रिकेट क्लब 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 30 ओवर खेल कर अपने 9 विकेट खोकर 198 रन ही बनाया।

टाउन क्रिकेट क्लब की ओर से संजय यादव ने 44, उत्तम भारद्वाज ने 35, युवराज झा ने 4, आयुष कश्यप ने 31, श्लोक ने 7, धरम यादव ने 2, अरुण कुमार ने 20, अभिषेक सिंह ने 12, अभिषेक झा ने नाबाद 14 और नवविद्या ने नाबाद 3 रन बनाये।

डायमंड रेड क्रिकेट क्लब की ओर से कैफील ने 24 रन देकर 4, विजय कुमार 46 रन देकर 2, क्षितिज ने 23 रन देकर 3 विकेट विकेट प्राप्त किया।

मैन ऑफ द मैच कैफील को निर्णायक ब्रजेश कुमार मिश्रा के हाथों पुरस्कार प्रदान किया गया।

आज के मैच के निर्णायक ब्रजेश कुमार मिश्रा और प्रफुल्ल कर्ण थे।

कल विश्राम का दिन है। अगला मैच 12 दिसंबर को झंझारपुर क्रिकेट क्लब, झंझारपुर और श्रीराम क्रिकेट एकेडमी, मधुबनी के बीच खेला जायेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.