Saturday, June 13, 2026
Home राष्ट्रीयअन्य गुकेश, भाकर, हरमनप्रीत और प्रवीण को Dhyanchand Khel Ratna पुरस्कार

गुकेश, भाकर, हरमनप्रीत और प्रवीण को Dhyanchand Khel Ratna पुरस्कार

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली, 2 जनवरी। शतरंज खिलाड़ी डी. गुकेश, महिला निशानेबाज मनु भाकर, हॉकी खिलाड़ी हरमनप्रीत सिंह और एथलीट प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।

खेल मंत्रालय ने गुरुवार को खेल रत्न पुरस्कारों की घोषणा की। सरकार ने समितियों की सिफारिश पर मनु भाकर, डी गुकेश, हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को खेल रत्न से सम्मानित करने का फैसला किया है।

इन एथलीटों को 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जायेगा। यह पुरस्कार हर साल में खेल में उत्कृष्ट योगदान देने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है।

उल्लेखनीय है कि मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक्स में निशानेबाजी की दो अलग-अलग स्पर्धा में दो पदक जीतकर इतिहास रचा था। पेरिस खेलों में ही हरमनप्रीत सिंह ने अपनी कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता था।

डी गुकेश हाल ही में शतरंज के इतिहास के सबसे युवा वर्ल्ड चैंपियन बनने का इतिहास रचा। गुकेश ने महज 18 वर्ष की उम्र में विश्व चैंपियन का खिताब हासिल किया था।

प्रवीण कुमार ने पैरालंपिक्स की टी64 कैटेगरी की हाई-जम्प (ऊंची कूद) प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.