Saturday, June 13, 2026
Home Uncategorized वीमेंस अंडर-19 टी20 Challenger Trophy में खेलेंगी धनबाद की अनंदिता किशोर

वीमेंस अंडर-19 टी20 Challenger Trophy में खेलेंगी धनबाद की अनंदिता किशोर

by Khel Dhaba
0 comment

धनबाद, 18 अक्टूबर। बीसीसीआई के वीमेंस अंडर-19 टी-20 चैलेंजर ट्राफी के लिए चुनी गईं धनबाद की अनंदिता किशोर को धनबाद क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सम्मानित किया। अनंदिता किशोर टूर्नामेंट में इंडिया सी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस टूर्नामेंट में अनंदिता के अलावा झारखंड से अनुष्का परमार चुनी गई हैं। टूर्नामेंट रायपुर में 24 से 30 अक्टूबर तक खेला जाएगा।

रणधीर वर्मा स्टेडियम स्थित धनबाद क्रिकेट संघ के कार्यालय में डीसीए के पदाधिकारियों, महिला कमेटी की सदस्यों ने अनंदिता को टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य बिनय कुमार सिंह, डीसीए के महासचिव उत्तम विश्वास, उपाध्यक्ष जावेद खान, सुधीर पांडेय, नायब अली, महेश गोराई के अलावा महिला कमेटी की डा. नीतू सहाय, डा. रीना वर्णवाल, पूनम शर्मा, दीपाली राय व अन्य उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.