40 C
Patna
Friday, April 19, 2024

धनबाद : फुटबॉल में नवयुवक क्लब विजयी

धनबाद। क्रीड़ा भारती धनबाद खेल महोत्सव के 13वें दिन रस्साकस्सी, फुटबॉल एवं कबड्डी की प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया।

इसकी जानकारी देते हुए क्रीड़ा भारती धनबाद के सचिव पप्पू कुमार ने बताया कि शिवकली बस्ताकोला मे आयोजित रस्साकशी के लड़कियों में कुराश स्टार विजेता बनी वहीं लड़कों मे धनसार की टीम विजेता बनी।

फुटबॉल मैच का फाइनल धनसार फुटबॉल क्लब बनाम नव युवक क्लब के बीच खेला गया जिसमें नव युवक क्लब के गोलु रवानी के शानदार गोल की बदौलत न 1-0 से विजेता बनी।

कबड्डी के फाइनल में जान कबड्डी ने विनोबा भावे क्लब को 34-23 के स्कोर से हराया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सन्नी रवानी,राष्ट्रीय मंत्री संजय तिवारी, संपर्क प्रमुख कौशल कुमार, जिलाध्यक्ष दयानंद तिवारी, कोशाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights