Tuesday, June 16, 2026
Home Slider धनबाद जिला वेटलिफ्टिंग संघ की बैठक संपन्न

धनबाद जिला वेटलिफ्टिंग संघ की बैठक संपन्न

by Khel Dhaba
0 comment

14 मार्च को होगा धनबाद जिला वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता 2021
वेटलिफ्टिंग के विकास हेतु लगेगा प्रशिक्षकों के लिए प्रशिक्षण शिविर

धनबाद। धनबाद जिला वेटलिफ्टिंग संघ का बैठक का आयोजन रविवार को जे .सी मल्लिक रोड पांडे भवन जिला मुख्यालय में जिला संघ की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पूरे धनबाद से जुड़े करीब 27 जिम सेंटर के प्रशिक्षकों ने भाग लिया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि धनबाद में वेटलिफ्टिंग खेल को आगे बढ़ाने हेतु प्रत्येक दिन अलग-अलग जिम सेंटर में जिला के मुख्य प्रशिक्षक दीपक शर्मा द्वारा प्रशिक्षण कार्य किया जायेगा।

14 मार्च को धनबाद जिला वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजित की जायेगी और पूरे धनबाद जिला के सभी जिम सेंटर में प्रशिक्षण एक महीना के अंदर दे दी जाएगी।

इस अवसर पर जिला के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में चंद्रदेव प्रसाद को चुना गया वही संजीत घोष जी को कार्यकारी सचिव बनाया गया है। प्रशासनिक सचिव विश्वनाथ यादव बनाया गये हैं।

इस अवसर पर बॉडीबिल्डिंग के मिस्टर एशिया रोनी दत्ता (पहलाद) जी को उपाध्यक्ष बनाया गया।

इस बैठक में मार्गदर्शन के हेतु झारखंड वेटलिफ्टिंग संघ के महासचिव अनिल कुमार जायसवालऑनलाइन उपस्थित हुए और उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि मुझे आशा है कि धनबाद में वेटलिफ्टिंग खेल जरूर अच्छा कार्य करेगा और यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय पटल पर अपना पहचान बनायेंगे।

इस अवसर पर धनबाद जिला वेटलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष आशुतोष दत्त पांडे, कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रदेव प्रसाद, महासचिव पलविंदर सिंह, कार्यकारी सचिव संजीत घोष, प्रशासनिक सचिव विश्वनाथ यादव, संरक्षक विपिन पांडे , प्रणय कुमार डे, उपाध्यक्ष शशिकांत पांडे, दिनेश यादव, संयुक्त सचिव राजीव श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार पांडे, अजय कुमार सिंह, राहुल आनंद, सुंदर बरनवाल, साकेत मुखर्जी, सोनू कुमार महतो, आदित्य कुमार, प्रकाश कुमार मंडल, शंकर कुमार राय, विनोद कुमार, निशांत कुमार, सोहन कुमार, अविनाश कुमार, प्रेम कुमार, सन्नी कुमार आदि लोग मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.