Sunday, April 19, 2026
Home झारखंडक्रिकेट जेएससीए सीनियर वीमेंस टी20 में देवघर और धनबाद जीते

जेएससीए सीनियर वीमेंस टी20 में देवघर और धनबाद जीते

हजारीबाग और सरायकेला खरसावां की टीम हारी

by Khel Dhaba
0 comment

देवघर, 7 अप्रैल। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में देवघर जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में स्थानीय के के स्टेडियम में चल रहे जेएससीए अंतर जिला सीनियर महिला टी20 के अंतर्गत खेले गए मैचों में देवघर और धनबाद ने जीत हासिल की। देवघर ने हजारीबाग को पांच विकेट जबकि धनबाद ने सरायकेला खरसावां को नौ विकेट से हराया।

पहला मैच

पहला मैच आज मेजबान देवघर और हजारीबाग सीनियर महिला टीम के बीच में खेला गया जिसमें हजारीबाग की टीम टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

हजारीबाग की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 79 रन नौ विकेट के नुकसान पर बनाया। हजारीबाग की बल्लेबाज श्रेया शाह ने 24 रन बनाए वहीं वर्षा कुमारी ने 21 रनों का योगदान दिया।
गेंदबाजी में देवघर की सोनिया कुमारी ने महज 18 रन दे कर 4 खिलाड़ियों को आउट किया वहीं सुनीता कुमारी और पूर्णिमा कुमारी ने भी दो-दो खिलाड़ियों का आउट किया।

जवाब में देवघर की टीम ने जीत के लिए आवश्यक 80 रन 11.5 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर बना लिया और इस मैच को 5 विकेट से जीत लिया। सरिता सोरेन ने सर्वाधिक 38 रनों का योगदान दिया वहीं सोनिया कुमारी ने नॉट आउट 14 और पूर्णिमा ने 13 रनों का योगदान दिया।

गेंदबाजी में हजारीबाग की अनीशा कुमारी ने 3 और सोनम कुमारी दो खिलाड़ियों का आउट किया । प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार देवघर की सोनिया कुमारी को दिया गया जिनको झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन से आए टीआरडीओ मनोज सिंह ने ट्रॉफी और नगद इनाम से पुरस्कृत किया।

दूसरा मैच

दूसरा मैच सरायकेला खरसावां और धनबाद के बीच में खेला गया। इस मैच को धनबाद ने 9 विकेट से जीत लिया। टॉस सरायकेला खरसावां ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और उनकी पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर के मैच में 62 रनों पर ऑल आउट हो गई। भूमि कुमारी ने 20 और सोनी संदिल ने 18 रन बनाए। धनबाद की नेहा कुमारी ने चार ओवर में मात्र 5 रन देकर तीन खिलाड़ियों को आउट किया रमा कुमारी ने दो और सफा हसन ने एक खिलाड़ी को आउट किया। धनबाद ने अपने चुस्त क्षेत्र रक्षण के कारण चार खिलाड़ियों को रन आउट किया ।

जवाब में धनबाद की टीम ने महज 7.4 ओवर में जीत के लिए आवश्यक रन एक विकेट के नुकसान पर बना लिया। धनबाद की रमा कुमारी ने 27 नॉट आउट और कुमारी खुशबू ने 31 रन बनाए। सरायकेला खरसावां की भूमि कुमारी ने एकमात्र विकेट लिया। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार धनबाद के नेहा कुमारी को जेसीए से आए टीआरडीओ मनोज सिंह ने ट्रॉफी और नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया।

आज के मैच के अंपायर अरविंद कुमार सिंह और रूपेश कुमार वही स्कोरर अनिकेतन कुमार और मैच आब्जर्वर मनोज सिंह थे। इस मौके पर जिला क्रिकेट संघ के विजय झा, नीरज सिन्हा, राकेश पांडे, अमरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, ज्ञान प्रकाश, हिमांशु , अमित सोनी, अनिल झा, शैलेश और अन्य सदस्य उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights