35 C
Patna
Thursday, April 25, 2024

पटना में इंटर स्कूल खेल महोत्सव डाबर वीटा “खेलोज” 2022 का शानदार आगाज

पटना। राजधानी पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में शनिवार को इंटर स्कूल खेल महोत्सव डाबर बीटा ‘ खेलोज’ 2022 का शानदार आगाज हुआ। इस महोत्सव का उद्घाटन  मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ आरएन सिंह, विशेष अतिथि बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह, बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सह राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी, राजनेता अभिजीत कश्यप, डाबर इंडिया के अविनाश सिंह और तारकेश्वब दूबे ने मार्च पास्ट की सलामी लेकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। सबों का स्वागत  फेडरेशन के सीईओ हुसैन अख्तर ने की।

इस मौके पर मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ आर एन सिंह समेत तमाम अतिथियों ने कहा कि खेलकूद ने न केवल शारीरिक विकास होता है बल्कि मानसिक विकास भी होता है। इन सबों ने कहा कि वर्तमान समय में पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। अतिथियों ने आयोजक संस्था यूनाइटेड कंट्री यूथस फेडरेशन को बधाई देते हुए कहा कि यह बहुत ही अच्छा प्रयास है और आने वाले दिनों से इस मंच से निकल कर खिलाड़ी आगे न केवल अपने स्कूल बल्कि देश का नाम रौशन करेंगे।

उद्घाटन समारोह के मौके पर पाटलिपुत्र खेल परिसर का माहौल बदला हुआ था। बच्चे मस्ती भी कर रहे थे और उनमें पदक जीतने की लालसा भी दिख रही थी। उद्घाटन समारोह के आयोजित मार्च पास्ट हुआ जबकि अल्फाबेट नंबर के साथ प्रतिभागी स्कूल के खिलाड़ियों ने अपने स्कूल के झंडे के साथ अतिथियों को सलामी दी। इस खेल महोत्सव में 30 से ज्यादा स्कूल और करीब 2500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग ले रहे हैं।

ओपनिगं सेरेमनी में नारायण वर्ल्ड स्कूल जमुहार,रोहतास, दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना, माउंट लिट्रा जी स्कूल बिहटा, डॉक्टर डी वाई पाटिल स्कूल, ज्ञान दिन गर्ल्स हाई स्कूल, सेंट माइकल हाई स्कूल, लोयोला हाई स्कूल, लिटेरा वैली स्कूल, सेंट कैरंस सेकेंडरी स्कूल, सेंट कैरंस हाई स्कूल, सेंट डोमिनिक सेवियोस हाई स्कूल, नोट्रेडैम अकादमी, ओपन माइंडस बिरला स्कूल दानापुर, डेस्टिनी इंटरनेशनल स्कूल, फाउंडेशन अकादमी बिहटा, सेंट कैरंस कॉलेजिएट, ज्ञान निकेतन स्कूल, पटना दून पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल खगौल, डॉन बास्को अकादमी, महादेव स्कूल और अन्य से 2200 से भी ज्यादा बच्चे शामिल हुए। मुख्य व वरिष्ठ अतिथियों के संबोधन के बाद डाबर वीटा खेलोज 2022 की टीम के साथ बच्चों ने वार्ता की एवं आयोजकों के साथ तस्वीरें खिंचवाई।

डाबर वीटा खेलोज 2022 के खेलों का विवरण:
1. फुटबॉल – 6, 7 एवं 8 नवंबर
2. वॉलीबॉल – 9, 10 एवं 11 नवंबर
3. बास्केटबॉल – 9, 10 एवं 11 नवंबर
4. कबड्डी – 6, 7 एवं 8 नवंबर
5. खो-खो – 9, 10 एवं 11 नवंबर
6. बडैमिटंन – 11 एवं 12 नवबंर
7. टेबल टेनिस – 11 एवं 12 नवंबर
8. लॉन टेनिस – 7 एवं 8 नवंबर
9. ट्रैक एंड फील्ड – 13 एवं 14 नवंबर
10. समापन समारोह – बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights