Monday, June 15, 2026
Home Slider खिलाड़ी के कोविड-19 पॉजीटिव पाये जाने के बाद काउंटी मैच रद्द

खिलाड़ी के कोविड-19 पॉजीटिव पाये जाने के बाद काउंटी मैच रद्द

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

लंदन। नार्थम्पटनशर के एक खिलाड़ी के कोविड-19 के लिये पॉजीटिव पाये जाने के बाद इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप का चार दिवसीय क्रिकेट मैच रद्द कर दिया गया।

इस खिलाड़ी के घातक वायरस से संक्रमित पाये जाने की खबर पता चलने के बाद नार्थम्पटनशर और ग्लूस्टरशर के बीच ब्रिस्टल में चल रहा बॉब विलिस ट्रॉफी का मैच रविवार को पहले दिन ही समाप्त घोषित कर दिया गया। खिलाड़ी की पहचान उजागर नहीं की गयी है।

यह खिलाड़ी नार्थम्पटनशर की ब्रिस्टल पहुंची टीम का हिस्सा नहीं था क्योंकि वह अपने परीक्षण के परिणाम का इंतजार कर रहा था और घर में पृथकवास पर था। लेकिन उसमें कोविड-19 के लक्षण पाये जाने से पहले तक पिछले 48 घंटों के अंदर कुछ खिलाड़ी उसके संपर्क में आये थे।

नार्थम्पटनशर ने अपनी वेबसाइट पर जारी बयान में कहा, ‘‘खिलाड़ियों के हित को देखते हुए ग्लूस्टरशर, नार्थम्पटनशर और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के बीच बॉब विलिस ट्रॉफी का मैच समाप्त घोषित करने का फैसला किया गया। ’’

पहले दिन लंच से ठीक पहले पता चला कि नार्थम्पटनशर का एक खिलाड़ी कोविड-19 के लिये पॉजीटिव पाया गया है, जिसके बाद यह फैसला किया गया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.