33 C
Patna
Tuesday, October 3, 2023

कूच बिहार ट्रॉफी : बिहार के अनूप का ‘पंजा’ पचासा से चूके विराट, हर्षित ने किया आनंदित

पटना। ओड़िशा के खिलाफ यहां खेले जा रहे कूच बिहार ट्रॉफी अंडर-19 मेंस मल्टी डेज क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार ने अपनी पहली पारी में खराब शुरुआत के बाद हर्षित आनंद (नाबाद 74 रन, 90 गेंद, 8 चौका, 3 छक्का) और विराट पांडेय (45 रन, 140 गेंद, 5 चौका) की सूझबुझ पारी की बदौलत दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 72 ओवर 9 विकेट पर 185 रन बना लिये हैं। पहली पारी के आधार पर बिहार अभी ओड़िशा से 80 रन से पीछे है। ओड़िशा की पहली पारी 265 रन पर समाप्त हो गई। ओड़िशा की टीम पहले दिन के 8 विकेट पर 237 रन से आगे खेलते हुए 38 रन जोड़ कर आउट हो गई।

स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में बिहार की पारी की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज राम सुरेश सूरी और कुमार श्रेय सस्ते में आउट हो गए। कुमार श्रेय बिना खाता खोले और राम सुरेश सूरी 8 रन बना कर पवेलियन लौटे। कप्तान आयुष आनंद भी खाता नहीं खोल पाये। 8 रन पर बिहार के तीन विकेट गिर चुके थे।

लड़खड़ाती पारी को विराट पांडेय और अनिमेष कुमार ने संभाला। इन दोनों के बीच 69 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी। बिहार को चौथा झटका अनिमेष कुमार के रूप में लगा। वे 102 गेंद पर 33 रन बना कर पवेलियन लौटे। इसके बाद पारी को हर्षित आनंद और विराट पांडेय ने आगे बढ़ाया। विराट पांडेय अपने अर्धशतक के करीब थे तो उन्हें विपक्षी गेंदबाज आशुतोष मरांडी ने आशीर्वाद स्वैन के हाथों कैच करवा दिया।

इसके बाद एक बार फिर बिहार की पारी लड़खड़ा गई पर हर्षित आनंद ने एक छोर पर खुंटा गाड़े रखा और सूबबुझ भरी बैटिंग करते हुए तेज खेला और पहले दिन का खेल खत्म होने तक पारी का स्कोर 9 विकेट पर 185 रन पहुंचा दिया। हर्षित आनंद 90 गेंदों में 8 चौका व 3 छक्का की मदद से नाबाद 74 रन बना कर क्रीज पर जमे हैं वहीं उनका साथ मो इजहार 10 रन बना कर दे रहे हैं।

ओड़िशा की ओर से आशुतोष मरांडी ने 41 रन देकर 5 विकेट चटकाये जबकि आदित्य के जयसिंह, साईदीप मोहपात्रा, रितेश प्रियदर्शन और सोभन देव बेहरा ने 1-1 विकेट चटकाये।

इससे पहले ओड़िशा ने पहले दिन के 8 विकेट पर 237 रन से आगे खेलना शुरू किया। पहले दिन के नाबाद 75 रन से आगे खेल रहे श्रेयांश भारद्वाज अपने शतक के करीब थे कि उन्हें आदित्य ने हर्षित के हाथों कैच करवाया। श्रेयांश भारद्वाज ने 95 रन बनाये। आशुतोष मरांडी ने 22 रन बनाये। ओड़िशा की पहली पारी में बिहार की ओर से मो इजहार ने 2, अनिकेत ने 2 और अनूप कुमार ने 5 विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर
ओड़िशा पहली पारी : 105.2 ओवर में 265 रन पर ऑलआउट, बिहार पहली पारी : 72 ओवर में 9 विकेट पर 185 रन, विराट पांडेय 45 रन, अनिमेष कुमार 33 रन, हर्षित आनंद नाबाद 74 रन, मो. इजहार नाबाद 10 रन, विकेट-आशुतोष मरांडी 5/41, आदित्य के जयसिंह 1/40, साईदीप मोहपात्रा 1/14, रितेश प्रियरंजन 1/26, शोभान देव बेहरा 1/28

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles

Verified by MonsterInsights