Saturday, June 6, 2026
Home COMMONWEALTH GAMES कॉमनवेल्थ गेम्स भारोत्तोलन : छठे स्थान पर रहीं भारत की पूर्णिमा

कॉमनवेल्थ गेम्स भारोत्तोलन : छठे स्थान पर रहीं भारत की पूर्णिमा

by Khel Dhaba
0 comment

बर्मिंघम। भारतीय महिला भारोत्तोलक पूर्णिमा पांडे राष्ट्रमंडल खेल 2022 के 87+ किग्रा फाइनल में छठे स्थान पर रहीं, जबकि इंग्लैंड की एमिली कैंपबेल ने खेल रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया।

पूर्णिमा ने स्नैच में 103 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 125 किग्रा के सफल प्रयासों के साथ कुल 228 किग्रा की लिफ्ट दर्ज की। उनके छह प्रयासों में से केवल दो सफल रहे जिसकी वजह से वह छठे स्थान पर आ गयीं।

दूसरी ओर, कैंपबेल ने स्नैच में 124 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 162 किग्रा के सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के साथ पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने कुल लिफ्ट (286 किग्रा) का नया राष्ट्रमंडल खेल रिकॉर्ड भी बनाया। समोआ की फीगैगा स्टोअर्स ने प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया, जबकि ऑस्ट्रेलिया की करिज़मा टैरेंट को कांस्य हासिल हुआ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.