Saturday, June 6, 2026
Home COMMONWEALTH GAMES कॉमनवेल्थ गेम्स टेबुल टेनिस : महिलाओं के बाद भारतीय पुरुषों ने दिखाया दम

कॉमनवेल्थ गेम्स टेबुल टेनिस : महिलाओं के बाद भारतीय पुरुषों ने दिखाया दम

by Khel Dhaba
0 comment

बर्मिंघम। भारतीय पुरुष टेबुल टेनिस टीम ने शुक्रवार को राष्ट्रमंडल खेलों में अपना अभियान शुरू करते हुए पहले चरण में बारबाडोस को 3-0 से मात दी।

महिला टीम की दक्षिण अफ्रीका पर प्रभावशाली जीत के बाद पुरुष टीम ने भी एक युगल और दो एकल मुकाबले जीते।

सबसे पहले हरमीत देसाई और साथियान ज्ञानसेकरन ने युगल मैच में केविन फार्ले और टाइरेस नाइट की कैरिबियाई जोड़ी को 11-9, 11-9, 11-4 से हराकर भारत को विजयी शुरुआत दिलायी।

इसके बाद 10 बार के वरिष्ठ राष्ट्रीय चैंपियन अचंत शरत कमल ने रैमन मैक्सवेल को 11-5, 11-3, 11-3 से हराकर भारत की बढ़त को 2-0 कर दिया। अंत में ज्ञानसेकरन ने एक बार फिर टाइरेस नाइट को 11-4, 11-4, 11-5 से हराकर भारत का परचम लहराया। भारत का अगला मुकाबला आज ही सिंगापुर से होगा।

इससे पहले, भारत की मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला और रीथ टेनिसन की महिला टेबल टेनिस टीम ने पहले दौर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से जीत दर्ज की थी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.