Friday, June 5, 2026
Home COMMONWEALTH GAMES कॉमनवेल्थ गेम्स बैडमिंटन : भारत मिश्रित टीम स्पर्धा के सेमीफाइनल में

कॉमनवेल्थ गेम्स बैडमिंटन : भारत मिश्रित टीम स्पर्धा के सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

 भारतीय मिश्रित बैडमिंटन टीम ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में रविवार को अपना विजय रथ जारी रखते हुए क्वार्टरफाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को मात दी।
भारत की ओर से अश्विनी पोनप्पा और सुमीत रेड्डी ने जैरेड एलियट और डाइड्रे जॉर्डन की मिश्रित युगल जोड़ी को 21-9, 21-11 से मात दी।
इसके बाद युवा सनसनी लक्ष्य सेन ने कैडेन काकोरा को 21-5, 21-6 से मात देकर भारत को 2-0 की बढ़त दिलायी।
तीसरे मैच में आकर्षी कश्यप ने भारत को सेमीफाइनल का टिकट दिलाते हुए महिला एकल में जोहानिता शोल्ट्ज़ को 21-11, 21-16 से हराया।
अब भारत दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से क्लीन स्वीप करने के इरादे से पुरुष युगल और महिला युगल मुकाबले खेलेगा।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.