Sunday, April 26, 2026
Home बिहारक्रिकेट कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी प्लेट ग्रुप : बिहार ने लगाई जीत की हैट्रिक

कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी प्लेट ग्रुप : बिहार ने लगाई जीत की हैट्रिक

तीसरे मैच में मिजोरम को पारी व 211 रन से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 4 नवंबर। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी (प्लेट ग्रुप) के मुकाबले में बिहार की टीम ने एक बार फिर अपने दमदार प्रदर्शन से दबदबा कायम किया। सूरत के सीके पिथावाला ग्राउंड में खेले गए चार दिवसीय मैच में बिहार ने मिजोरम को एकतरफा अंदाज में एक पारी और 211 रनों से हराया। बिहार की यह लगातार तीसरी जीत है वह भी पारी से। कर्नल सीके नायडू प्लेट ग्रुप का दूसरा राउंड जनवरी में शुरू होगा।

बिहार के गेंदबाजों ने पहले दिन से ही मिजोरम पर शिकंजा कस लिया। मिजोरम की टीम पहली पारी में सिर्फ 91 रन पर सिमट गई। उसके बाद बिहार के बल्लेबाजों ने धैर्य और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण दिखाते हुए 362 रन बनाए। मिजोरम की दूसरी पारी सिर्फ 60 रन पर ढह गई।

पहली पारी – मिजोरम का ढहना

बिहार के कप्तान सूरज कश्यप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनका यह निर्णय सही साबित हुआ। मिजोरम की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज तेता मात्र 5 रन बनाकर आउट हो गए।

केवल साहिल शर्मा (42 रन, 121 गेंद) और विकेटकीपर सी वनलालथरुआया (22 रन, 100 गेंद) ही कुछ देर टिक सके। बाकी बल्लेबाज बिहार के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए।

सूरज कश्यप ने घातक गेंदबाजी करते हुए 11 ओवर में 19 रन देकर 6 विकेट झटके, जबकि आदित्य राज ने 3 विकेट लेकर उनका साथ दिया। मिजोरम की पूरी टीम 47.1 ओवर में 91 रन पर ढेर हो गई।

बिहार की पहली पारी-आकाश राज की चमक

बिहार की बल्लेबाजी की शुरुआत भले धीमी रही, लेकिन चौथे नंबर पर उतरे आकाश राज ने मिजोरम के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने शानदार 177 रन (246 गेंदों) की पारी खेली, जिसमें 18 चौके और 5 छक्के शामिल रहे।

कप्तान सूरज कश्यप (55 रन) ने भी अहम साझेदारी निभाई, जबकि प्रिथ्वी राज (39 रन, 21 गेंद) ने तेजतर्रार पारी खेली। बिहार ने पहली पारी में 85.5 ओवर में 362 रन बनाकर मजबूत बढ़त हासिल की।

मिजोरम की ओर से अहमां ने 30 ओवर में 94 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि साहिल शर्मा को 3 विकेट मिले।

दूसरी पारी-सुमन कुमार का कहर

फॉलोऑन खेलने उतरी मिजोरम की टीम पर बिहार के गेंदबाजों ने और ज्यादा दबाव बना दिया। तेज गेंदबाज सुमन कुमार ने अपनी लाइन और लेंथ से विपक्षी बल्लेबाजों को हिला दिया। उन्होंने 11.3 ओवर में 22 रन देकर 5 विकेट झटके।

सूरज कश्यप ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी की और 3 विकेट हासिल किए, जबकि वसु देव प्रसाद सिंह को 2 विकेट मिले।

पूरी टीम मात्र 23.3 ओवर में 60 रन पर सिमट गई। मिजोरम की ओर से सबसे ज्यादा रन साहिल शर्मा (24) ने बनाए।

मैच परिणाम

बिहार ने मिजोरम को एक पारी और 211 रनों से हराया।
इस जीत के साथ बिहार को कुल 15 अंक (6 मैच अंक + 4 बल्लेबाजी अंक + 4 गेंदबाजी अंक + 1 बोनस अंक) मिले।

स्कोर कार्ड सारांश

मिजोरम – 1st Innings: 91/10 (47.1 ओवर)
बिहार – 1st Innings: 362/10 (85.5 ओवर)
मिजोरम – 2nd Innings: 60/10 (23.3 ओवर)
परिणाम – बिहार जीता एक पारी और 211 रनों से
टॉस: बिहार ने जीता और पहले गेंदबाजी चुनी
अंपायर: विकास लुंड, वी. मनोज साई
रेफरी: फाजिल मोहम्मद
वेन्यू: सीके पिथावाला ग्राउंड, सूरत

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights